संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंदसागर बांध को वेटलैंड के रूप में चयनित किया गया है। वर्ल्ड वाचिंग डे यानि 28 जनवरी को यहां पक्षियों को दूरबीन से देखा जा सकेगा।
वेटलैंड एक ऐसा दलदली इलाका होता है, जहां पक्षी अपने भोजन की तलाश में एकत्रित होते हैं। गोविंदसागर बांध की तलहटी में वेटलैंड विकसित करने की तैयारी है। 28 जनवरी को वर्ल्ड वाचिंग डे के उपलक्ष्य में यहां दो फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वन विभाग वेटलैंड को विकसित करने की कार्ययोजना तैयार कर रहा है, इसके अलावा अन्य बांधों के जलाशयों का भी वेटलैंड के लिए सर्वे किया जा रहा है। उपप्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिरीन सिद्दकी ने बताया कि वर्ल्ड वाचिंग डे पर गोविंदसागर बांध में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अन्य कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।