फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में कोविड - 19 से बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय करना ही उचित है। इस महामारी की अभी तक कोई दवा नहीं बनी है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने में रोग प्रतिरोधक प्रणाली की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए योगासन की सलाह दी जा रही है। पंतजलि युवा भारत के जिला महामंत्री परशुराम साहू ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। इनमें गोमुख आसन, तितली आसन, अनुलोम- विलोम, कपालभाति, सिंहासन, ब्राह्णी उदगीत शामिल है। आयुष मंत्रालय की सलाह के अनुसार प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान करें। हल्दी, जीरा, धनिया एवं लहसुन आदि मसालों का भोजन बनाने में प्रयोग करें। च्यवनप्राश 10 ग्राम ( एक चम्मच) सुबह लें। मधुमेह के रोगी शुगरफ्री च्यवनप्राश लें। तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सौंठ (सूखी अदरख) एवं मुनक्का से बनी हर्बल टी/ काढ़ा दिन में एक से दो बार पीएं। स्वादानुसार इसमें गुड़ या ताजा नींबू मिला सकते हैं। गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लें। सुबह एवं शाम तिल/ नारियल का तेल या घी नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं। तिल/ नारियल तेल को लेकर दो से तीन मिनट तक कुल्ले की तरह मुंह में घुमाएं। इसके बाद थूक दें फिर गरम पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में एक से दो- बार करें। खांसी/गले में खरास के लिये दिन में एक बार कम से कम पुदीने के पत्ते/ अजवाइन डाल कर पानी की भाप लें। फिर भी अगर लक्षण बने रहते हैं तो डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें