झांसी जिले के मऊरानीपुर में गिरी हाईटेंशन लाइन से दो बच्चों की जान ले ली। जिले में भी हाईटेंशन लाइन खतरा बनी हुई है। यहां पर भी एक व्यक्त की मौत हो गई थी। लेकिन, इसके बाद भी विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शहर में निकली हाईटेंशन लाइन में पिछले साल एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। तब, बिजली विभाग ने लाइन शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट बनाया था। कुछ लाइनें शिफ्ट भी हुई थीं, लेकिन इसके बाद से मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। तब से पिसानरी बाग क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है।