फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में 28 माह से बंद पड़ी एक्स-रे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे मशीन 28 माह से खराब पड़ी है। मरीजों को बाहर निजी एक्स-रे सेंटर पर जाकर चार से पांच सौ रुपये देकर जांच करानी पड़ रही है।
यहां हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में चार विशेषज्ञ नियुक्त हैं। इनमें प्रतिदिन 250 से 260 मरीज आ रहे हैं। औसतन 120 मरीजों को एक्स-रे जांच की जरूरत पड़ती है। एक्स-रे पुरानी मशीनों से होने के कारण आधे मरीज बिना जांच ही वापस हो जाते हैं। अब 50 से 60 मरीज ही जांच करा रहे हैं। डिजिटल एक्स-रे जांच बंद होने से प्रतिदिन 55-60 मरीज बाहर निजी सेंटरों पर जांच कराने को मजबूर हैं। बाहर जांच कराने पर प्रति मरीज चार से पांच सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो दिन बंद रहेगी पुरानी मशीन से एक्स-रे जांच : मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी में मरम्मत का कार्य चल रहा है। एक्स-रे जांच की पुरानी मशीनों को एसएनसीयू के सामने वाले कक्षों में अल्ट्रासाउंड जांच के बगल में शिफ्ट किया जा रहा है। अब दो दिन जांच बंद रहेगी।
-
मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी मशीनों को स्थापित कर क्रियाशील किया जाएगा।
- डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें