ललितपुर/पाली। नाग पंचमी पर शहर की सरला बिहार कॉलोनी स्थित जय बाबा श्री अमरनाथ मंदिर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही भगवान शिव और नाग देवता का पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने ढोल नगाड़े पर भोलेनाथ की आरती उतारी। पाली नगर में चौरसिया समाज ने नाग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
पाली में अवध बिहारी मंदिर पर राम नाम कीर्तन मंडल प्रभात फेरी निकालकर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से निकली भव्य शोभायात्रा अवध बिहारी मंदिर से शुरू होकर नगर के गांधी चौक, राव साहब मोहल्ला, हजारिया मंदिर, बालाजी मंदिर, मुख्य बाजार से होते हुए नागोरी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा नागौरी मंदिर पहुंची, जहां विधि पंडित चंद्रभूषण पुजारी ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नंद किशोर चौरसिया, खेमचंद्र चौरसिया, आलोक, जगदीश चौरसिया, गंगाराम चौरसिया, रामसेवक चौरसिया, कमलेश नमकीन, नारायण मड़िया, लखन लाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
नागपंचमी पर हुई नागों की पूजा
तालबेहट। नगर और क्षेत्र में नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। मकरी घाट शिव मंदिर पर हामिद अली कुरैशी की अगुवाई में नागों की पूजा की गई। नागपंचमी पर्व पर सुबह से घरों और शिवालयों में रौनक रही। संवाद