फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बार संघ और अफसरों में हुई वार्ता के बाद कार्य बहिष्कार वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार से अदालती कार्य करेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कुछ दिनों से कार्य बहिष्कार कर रहे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय और तहसीलदार अभिमन्यु कुमार के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बुधवार से अदालती काम पर आने का निर्णय लिया गया।
अपनी विभिन्न मांगों एवं राजस्व कर्मचारियों द्वारा सामान्य कार्य के लिए मांगी जा रही रिश्वत, प्राइवेट कर्मचारियों से काम कराने आदि के विरोध में तहसील के अधिवक्ता कुछ दिनों से हड़ताल पर थे। अधिवक्ता की मांग को देखते हुए उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने पहले की दिन तहसील में विभिन्न पटलों पर काम करने वाले समस्त प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके क्रम में समस्त कर्मचारियों को हटा दिया गया था।
विज्ञापन

इसके चलते तहसील की समस्त न्यायालयों में काम काज पूरी तरह से ठप था। इससे वादकारियों का नुकसान हो रहा था। मंगलवार को इस संबंध में तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की मौजूदगी में बार संघ के अध्यक्ष जहेंद्र सिंह परमार, महामंत्री कृपाल सिंह राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ एवं समस्त पदाधिकारियों की मौजूदगी में एक वार्ता हुई। जिसमें हड़ताल के विभिन्न मुद्दों पर खुल कर चर्चा हुई। इसके बाद अधिवक्ताओं ने बुधवार से काम पर लौटने की बात कहीं।
विज्ञापन

बार संघ की कार्यकारिणी एवं अधिकांश अधिवक्ताओं की मौजूदगी में अधिकारियों से वार्ता उपरांत अधिवक्ता बुधवार से अदालती काम करेंगे।
- कृपाल सिंह राजपूत, महामंत्री, बार संघ तालबेहट
बार संघ तालबेहट की हड़ताल को पाली और मड़ावरा बार संघ ने अपना सहयोग दिया। इसके लिए दोनों बार संघ का धन्यवाद। अधिकारियों के कर्मचारियों पर लगाम कसने के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली गई।
- जहेंद्र सिंह परमार, अध्यक्ष बार संघ, तालबेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें