फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम से मिलने के इंतजार में तीन घंटे बैठी रही महिला, नहीं मिलने दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम सुनौरी की करीब पचास से अधिक महिलाएं दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से मिलने पहुंची थीं, लेकिन यहां करीब तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद महिलाओं को बैरीकेटिंग के पीछे बैठा दिया गया। जिससे महिलाएं अपनी शिकायत कागज के पन्नों में दबाए वापस लौट गईं।
विज्ञापन

महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में बताया कि ग्राम सुनौरी में उनकी भूमिधरी जमीन हैै, लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोग उनकी उक्त जमीनों पर न्यायालय से स्टे ऑर्डर ले लिया था। अब विपक्षी उनकी जमीनों पर जबरन गुंडागर्दी के बल पर एक देवता के चबूतरे का निर्माण कार्य कर रहे हैं जिसे मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पहले भी जिला प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। पीड़ित महिलाओं ने डिप्टी सीएम से उक्त निर्माण को हटाने और उनकी जमीनों को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर सुखदेवी पत्नी रतीराम समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें