फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार : एडीजे

विज्ञापन
जानकारी देते अति​थि।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के प्राथमिक आदर्श विद्यालय में बुधवार को महिलाओं को विधिक साक्षरता के लिए शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवंत कुमार सरोज ने एक जुलाई से लागू भारतीय न्याय संहिता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति में बराबर का अधिकार, दहेज प्रथा, बाल-विवाह, अनिवार्य शिक्षा योजना, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा के बारे में अवगत कराया। शिविर में अनुसूचित जनजाति के नागरिकों को प्रदत्त सुविधाओं एवं अधिकारोें के बारे में अवगत कराते हुए, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं वन स्टाॅप सेंटर की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में जानकारी दी। शिविर के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से रचना, न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, अरविंद कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल और आगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें