फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
women hangout socide
विज्ञापन
महरौनी। थाना महरौनी अंतर्गत कस्बा के इंदिरा चौराहा नई बस्ती निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंदिरा चौराहा नई बस्ती निवासी रिंकी सिंह पुत्री रघुनंदन सिंह की शादी वर्ष 2005 में गरौठा के पास एक गांव में हुई थी। वर्ष 2008 में उसके पति की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। सुबह करीब 11 बजे वह बाथरूम में नहाने चली गई, इसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं निकली। परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा किसी प्रकार खोलकर देखा तो रिंकी फांसी पर लटकती मिली, जिससे घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें