ललितपुर। शहर के मोहल्ला पिसनारी बाग निवासी महिलाओं ने विद्युत कनेक्शन जोड़कर विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई है। पत्र में महिलाओं ने बताया कि विद्युत विभाग से मीटर लगवाए जाने को लेकर उन्होंने घरेलू कनेक्शन के नाम से ऑनलाइन आवेदन किए हैं। घरों से विद्युत पोल की दूरी करीब 60 मीटर है, जिससे विद्युत कनेक्शन की दूरी अधिक बताते हुए विभागीय कर्मचारी कनेक्शन नहीं दे रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि मीटर लगवाने के नाम पर नाजायज तरीके से 10-10 हजार रुपये की अवैध सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। महिलाओं ने शहर के वार्ड संख्या- 13 पिसनारी बाग में विद्युत कनेक्शन कराए जाने की मांग उठाई है। पत्र पर रामकली, बड़ीबहु के सहित महिलाओं के हस्ताक्षर बताए गए हैं। संवाद