फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वीरांगना अवंती बाई की प्रेरणा से महिलाओं को मिल रहा आत्मबल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-बानपुर। बुधवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया गया। लोधी महासभा व अबंतीबाई युवा जागृति मंच के नेतृत्व में महारानी का 166 वां बलिदान दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और लोधी समाज के पदाधिकारियों ने महारानी अवंतीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि अवंती बाई के त्याग और उनकी वीर गाथा सुनकर महिलाएं आगे बढ़ रही हैं और उन्हें आत्मबल मिल रहा है। आज हम सबको वीरांगना रानी अवंती बाई से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इधर, शहर में पीएनबी तिराहा स्थित वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बानपुर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल यादव, मुन्नलाला राजपूत, बसपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत, जगभान सिंह राजपूत, जोधन सिंह लोधी आदि मौजूद रहे। संचालन मुन्नालाल राजपूत व रामावतार राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें