फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहजाद नदी में शनिवार को उतराता दिखा शव 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिल सका है। हालांकि, पुलिस महिला के शव को खोजने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को गोविंद सागर बांध के गेट खुले थे। इस कारण शहजाद नदी पूरे उफान पर थी। पाचौनी गांव के पास लोग खड़े होकर पानी का नजारा देख रहे थे। इसी दौरान गांव के लोगों की नजर पानी के साथ बहती हुई प्लास्टिक की बोरी पर पड़ी। बोरी के अंदर एक महिला का शव था। महिला का शव आधा बोरी में और आधा बाहर निकला था। वहां मौजूद लोगों ने इसका मोबाइल से वीडियो बना लिया था और पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। उम्मीद जताई जा रही थी कि गोविंद सागर बांध के गेट बंद होने पर पुलिस शव को खोज निकालेगी। ऐसे में रविवार को बांध के गेट बंद होने और शहजाद नदी का जलस्तर कम होने के बाद पुलिस ने पुन: खोजबीन की। लेकिन शव नहीं मिला। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि पानी में बह रहे शव को खोजने के लिए तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें