फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Wed, 14 Jun 2023 12:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए परिजन
विज्ञापन

भूसा भरने जाने की बात कहकर घर से निकली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। भूसा भरने के लिए निकली महिला का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
थाना बानपुर के अंतर्गत ग्राम बूटी निवासी लच्छीबाई (50) पत्नी रतीराम का शव सोमवार की देर शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर नाले के पास पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के बड़े पुत्र भूपेंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर को उसकी मां घर से भूसा भरने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

जब शाम तक वह घर नहीं लौटीं तो उनकी खोजबीन की। खोजबीन करते हुए गांव के बाहर पहुंचे तो वहां पेड़ पर मां का शव लटका मिला। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र भूपेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतका की पांच बेटियां व दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें