फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बाइकों की भिड़ंत में पिता संग जा रही महिला की मौत, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो बाइकों की भिड़ंत में पिता के साथ राखपंचमपुर जा रही महिला की मौत हो गई, जबकि पिता सहित दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम रमेशरा निवासी रश्मि (23) पत्नी मोहर सिंह बुधवार दोपहर में अपने पिता केहर सिंह (50) निवासी ग्राम दौलतपुर के साथ बाइक से राखपंचमपुर मेले में जा रही थी। वे बानपुर रोड पर ग्राम खोंखरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। रश्मि व उसका पिता केहर सिंह सहित दूसरी बाइक पर सवार निरपत (25) निवासी ग्राम कचनौंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रश्मि को मृत घोषित कर दिया, जबकि केहर सिंह और निरपत को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रश्मि की शादी करीब नौ माह पूर्व हुई थी। सूचना मिलने पर मृतका के ससुरालीजन मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें