फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सांप के डसने से महिला की गई जान

Sun, 06 Aug 2023 12:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। चारा काट रही एक महिला को सांप के डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना बार अंतर्गत ग्राम पारौन निवासी राजो (26) शुक्रवार की शाम को खेत पर चारा काट रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसकी गांव में ही झाड़फूंक कराई। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो चार पहिया वाहन से रतनगढ़ झाड फूंक कराने को ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में वाहन खराब हो गया तो वापस लौट आए। परिजन राजो को लेकर ग्राम बुढ़वार लेकर पहुंचे और यहां झाड़ फूंक कराने लगे। लेकिन कोई लाभ न होने पर परिजन शनिवार की सुबह राजो को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की तीन बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें