फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सड़क हादसे में पति के घायल होने पर घर से दौड़कर मौके पर जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा निवासी लीला (45) सोमवार शाम अपने घर पर थी, जबकि उसका पति हक्कू साइकिल से खेत पर गया था। वहां से वह घर लौट रहा था। हक्कू गांव के पास हाईवे पर पहुंचा था कि एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हक्कू चोटिल हो गया। पति के घायल होने की सूचना जैसे ही लीला को मिली, वह घबराकर दौड़कर मौके पर जाने लगी। वह गांव में हाईवे पर पहुंची थी कि बांसी की ओर से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से लीला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन गांव के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला को टक्कर मारकर भागने वाले बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें