फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पारिवारिक विवाद में फंदे पर लटकी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के बाहर नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला का शव गांव से बाहर नदी किनारे पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के ससुर ने आत्महत्या का कारण परिवार में हुआ मामूली विवाद बताया है।
थाना गिरार अंतर्गत ग्राम जमुनियाखेरा निवासी शांति (36) पत्नी शीलचंद्र का शव सोमवार को गांव से एक किलोमीटर दूर नदी किनारे लगे महुआ के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के ससुर देवी ने बताया कि सोमवार की सुबह शांति घर पर थी। इस बीच परिवार में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया था।
विज्ञापन

विवाद खत्म होने के कुछ देर बाद शांति घर से चली गई थी। परिजनों ने अनुमान लगाया कि वह मवेशियों को देखने गई होगी। इस बीच गांव के लोगों ने शांति के बेटे नरेंद्र को बताया कि उसकी मां गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नदी किनारे लगे पेड़ पर फंदे पर लटक रही है।
विज्ञापन

यह सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। उसका मायका ग्राम जलंधर में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें