फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत गांव में अपने खेत पर परिजनों को खाना दे जा रही एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम रोड़ा निवासी गुड्डी (50) पत्नी राजाराम बुधवार को सुबह लगभग दस-ग्यारह बजे खेत पर रबी की बुवाई को पलेवा कर रहे परिजनों को खाना देने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में ललितपुर-टीकमगढ़ रेलवे लाइन पर पहुंची थी कि टीकमगढ़ की ओर से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर शहर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अवतार यादव ने बताया कि चाची की दो लड़की व दो लड़के हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो गई है। पुत्रों की उम्र 22 व 15 वर्ष है। घटना को लेकर गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें