फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दुष्कर्म और अपहरण के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर महिला ने युवक से ऐंठे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर के मोहल्ला नई बस्ती चंडीमाता मंदिर के पास निवासी राकेश तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया गया कि 10 और 11 मार्च को उनके मोबाइल पर एक महिला ने फोन किया और एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म व अपहरण सहित एससीएसटी एक्ट के मुकदे में जेल भिजवा देने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि महिला द्वारा झूठा प्रार्थना पत्र काल्पनिक कहानी के आधार पर 9 मार्च को दिया था। इसके साथ आए दिन प्रार्थना पत्र दे रही है। जिससे वह परेशान व भयभीत है। इससे पूर्व भी आरोपी महिला ने कई लोगों पर एससीएसटी एक्ट व दुष्कर्म के झूठे केस दर्ज कराए हैं। आरोपी महिला का एक गिरोह है जोकि उसे सहयोग करता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में महिला के आरोप मिले थे झूठे
पीड़ित राकेश तिवारी के खिलाफ आरोपी महिला ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का प्रार्थना पत्र दिया गया था। तीन मार्च को राकेश को पुलिस चौकी दैलवारा में बुलाकर जांच पड़ताल की गई थी। पुलिस की जांच में महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे पाए गए थे। आरोपी महिला द्वारा लगातार प्रार्थना विभिन्न पुलिस अधिकारियों को दिए जाते रहे। इस बीच महिला ने 10 व 11 मार्च को राकेश को फोन कर ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर दुष्कर्म व अपहरण के मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें