फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से जिला अस्पताल में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम पिपरियावंशा निवासी महिला की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जाखलौन के ग्राम पिपरियावंशा निवासी रामकुंवर (28) पत्नी रामसहाय अहिरवार बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे घर पर ही थी, तभी अचानक उन्हें बेचैनी हुई और उसके सीने में दर्द के साथ ही तेज खांसी आनेे लगी। जब काफी देर तक उसे फायदा नहीं हुआ, तो परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन उसकी हालत और अधिक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, लेकिन तब तक मौत हो गई। इस पर चिकित्सा स्टाफ और परिजनों में नोकझोंक भी हो गई। वहीं, कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का एक बेटा व एक बेटी है। सास मानकुंवर ने बताया कि उसकी बहू रामकुंवर को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां वह बहू की हालत देखने के लिए जैसे ही अस्पताल में अंदर गई तो वहां उसे धक्का दे दिया और बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें