फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सांप के डसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेत पर चारा काटते समय हुई घटना की शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी एक महिला को सांप ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के जनपद शाहगढ़ अंतर्गत कस्बा बंडा निवासी सरमन ने बताया कि उसकी पत्नी राजबाई (40) अपने मायके थाना मड़ावरा के ग्राम रनगांव में रहती थी। बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे प्रतिदिन की भांति वह खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान उसके हाथ की उंगली में सांप ने डस लिया। राजबाई ने घर पहुंचकर परिजनों को इसके बारे में बताया। इस बीच राजबाई की हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें