गरौठा /भदरवाराखुर्द। गरौठा थाना क्षेत्र के ग्राम रमपुरा निवासी हरकिशन कुशवाहा की पत्नी पार्वती देवी (38) अपने खेत पर पशुओं के लिए घास काटने गई हुईं थीं। इसी दरम्यान उन्हें एक सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर यहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन, उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। बता दें कि मृतका मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी। उसके तीन बच्चे 18 वर्ष का मनीष, 16 वर्ष का आकाश और 12 वर्ष की बेटी खुशबू है। महिला की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां को याद कर बच्चे बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं। संवाद