फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur Crime: हालत बिगड़ने से महिला की मौत, ससुरालियों पर लगाए आरोप

Wed, 14 Sep 2022 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ग्राम इमलिया निवासी सविता की शादी की शादी दो वर्ष पहले 29 जूून 2020 को थाना सौजना के ग्राम खिरिया भारंजूू निवासी सुखलाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे, जिस पर उसने न्यायालय में मुकदमा कर दिया था। बीते 26 जुलाई को उसका न्यायालय में ससुरालीजन से समझौता हो गया और न्यायालय से ससुराली उसे ससुराल ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के थाना पाली के गांव इमलिया निवासी सविता उर्फ चंदा (20) पत्नी सुल्तान पुत्री सुखलाल अरिहवार की गंभीर रूप से बीमारी के चलते झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को वापस थाना पाली ले गए। उन्होंने ससुरालियों पर इलाज कराने में लापरवाही और मायके में बीमारी अवस्था में छोड़ जाने के आरोप लगाए हैं। जिस पर थाना पाली पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम इमलिया निवासी सविता की शादी की शादी दो वर्ष पहले 29 जूून 2020 को थाना सौजना के ग्राम खिरिया भारंजूू निवासी सुखलाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे, जिस पर उसने न्यायालय में मुकदमा कर दिया था। बीते 26 जुलाई को उसका न्यायालय में ससुरालीजन से समझौता हो गया और न्यायालय से ससुराली उसे ससुराल ले गए।

इसके बाद वहां उसकी हालत अचानक से खराब होने पर ससुरालीजन मायके पक्ष को बुलाकर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में उपचार को ले गए। जहां उसकी हालत ठीक नहीं होने पर उसे चिकित्सकों ने झांसी ले जाने की सलाह दी, लेकिन ससुरालियों ने रुपये का इंतजाम कर दूसरे दिन झांसी जाने की बात कही और दस सितंबर को उसका पति उसे उसके मायके गांव इमलिया में गंभीर बीमारी की हालत में छोड़कर भाग आया।
विज्ञापन


11 सितंबर को उसके माता पिता बेटी सविता को जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान 12 सितंबर को सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन उसके शव को थाना पाली ले गए। जहां से थाना पाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता सुखलाल ने बताया कि उसकी बेटी को ससुरालीजन तीन लाख रुपये दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे और हालत खराब होने पर मरणासन्न अवस्था में उसे मायके में छोड़ गए, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतका की एक बेटी है।

तीन ससुरालियों पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज
थाना पाली के ग्राम इमलिया निवासी सुखलाल पुत्र रल्ली अहिरवार ने थाना पाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सविता उर्फ चंदा की शादी दो साल पहले ग्राम खिरिया भारंजू निवासी सुलतान सिंह से हुई थी। जहां शादी के बाद से ही उसके पति सुलतान सिंह, ससुर गिरधारीलाल एवं सास हरीबाई उसे दहेज में अतिरिक्त तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित करते थे और उसके बीमार होने पर उसे मरणासन्न अवस्था में मायके छोड़ गए। जिससे उसकी उपचार के दौरान झांसी में मौत हो गई। थाना पाली पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या की धारा मेें रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें