संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आंगन में ढलान पर खड़े ट्रैक्टर के अचानक आगे बढ़ जाने से बर्तन धो रही महिला इसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम नौगांव कला निवासी गजरा (55) शुक्रवार रात अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। आंगन में ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़कर चलने लगा। बर्तन धो रही गजरा पहियों के नीचे आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि घटना को लेकर जांच कराई जा रही है।