संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। पारिवारिक कलह से आजिज आकर एक महिला ने गले में साड़ी का फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम बम्होरीकला निवासी अनिल पुत्र कोमलसिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर जब बच्चे स्कूल गए थे और वह पत्नी के गिरवी रखे जेवर उठाने गया था। इसी दौरान मौका पाकर उसकी पत्नी रोशनी ने अटारी की म्यारी से गले में साड़ी का फंदा डालकर लटक गई। जानकारी मिलने पर रोशनी को फंदे से उतार कर परिजनों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा लाया गया जहां परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि मृतका का मायका महरौनी कोतवाली अंतर्गत ग्राम सैदपुर में है जिसका विवाह वर्ष 2009 में हुआ था मृतका की एक बेटी और दो पुत्र है।