ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसका पति अपने ही पिता की हत्या के आरोप में जेल में निरुद्ध चल रहा है। पत्र में आगे बताया कि जब वह अपनी ससुराल गई तो यहां उसके देवर ने उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसे भयभीत किया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। कार्रवाई करने पर उसे धमकी दी। देवर के द्वारा किए गए कृत्य को उसने जेल में बंद अपने पति को बताई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद