संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। साइबर ठगों ने पैसा निकालने गए एक युवक का एटीएम कार्ड बदल कर उसके खाते से चार बार में 31,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ग्राम तरगुवा आजादपुरा निवासी उमेश कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक बैंक में खाता है। 12 मई को वह एक्सिस बैंक तालबेहट के एटीएम पर अपने कार्ड से रुपये निकालने गया था। इस दौरान उसका कार्ड मशीन में फंस गया तो पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि मैं कार्ड निकाल देता हूं। इसके बाद उसने मशीन से एटीएम कार्ड निकाल कर धोखे से मुझे दूसरा कार्ड दे दिया और मेरा कार्ड ले गया। करीब दस मिनट बाद मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। आरोपी ने ये रुपये चार बार में निकाले।