फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाए कार्यकाल में सड़क,नाली, श्मशान घाट व अन्य समस्याओं को करेंगे दूर : कैलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली व श्मशान घाट और अन्य सामाजिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
यह बाते रविवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित वार्ता में जिला पंचायत में अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर नियुक्त हुए जिला पंचायत प्रशासक कैलाश नारायण निरंजन ने कही। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 12 जुलाई 2021 को शपथ ग्रहण के साथ शुरू हुआ था, जो 11 जुलाई की मध्य रात्रि को समाप्त हो गया। कार्यकाल समाप्त होने के बाद शासन ने अध्यक्षों को ही प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए थे। इस पर निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन को प्रशासक नियुक्त किया गया है। नई व्यवस्था बनने तक प्रशासक ही कार्यभार संभालेंगे। रविवार को प्रशासक नियुक्त हुए कैलाश निरंजन ने कार्यभार ग्रहण किया। अपर मुख्य अधिकारी विनोद कुमार व कार्यकारी अधिकारी राजकुमार नायक व अन्य स्टॉफ ने स्वागत किया। कैलाश निरंजन ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए सभी वर्ग व प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्य कराए हैं। सामाजिक कार्य व सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ कराया है। मुख्यालय पर अटल पार्क व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति स्थापित करना उपलब्धि रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें