फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए समाज को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
अपराजिता के कार्यक्रम में संकल्प लेतीं छात्राएं व प्रोफेसर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। अमर उजाला के अपराजिता के तत्वावधान में शनिवार को पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्या डॉ. सूफिया ने कहा कि समाज में प्रचलित कुरीतियां और भेदभाव जैसे कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह एवं बालिकाओं के प्रति परिवार की नकारात्मक सोच को खत्म करने के लिए समाज को जागरूक करने के लिए महिलाओं को संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिकूलता के कारण प्राय: बालिकाएं अपने जीवन, संरक्षण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। इन्हीं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने हेतु सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर निरंतर प्रयास भी किए जा रहे हैं। सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई जो अत्यंत आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं को सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ विकास हेतु नए अवसर प्रदान करने के लिए यह योजना प्रारंभ की जा रही है। महाविद्यालय की प्रबंधक सितारा देवी, अध्यक्ष कंचन लता यादव, प्रबंध निदेशिका डॉ पूजा यादव,एनसीसी कैप्टन डॉ वंदना याज्ञिक ने भी छात्राओं को संबोधित किया। इस मौके पर सहायक प्रवक्ता प्रीति शुक्ला, साधना नागल, सुषमा पटेल, लता जायसवाल,पूजा सिंह, अनामिका कपूर, सोनिया झा, नेहा याज्ञिक, विमला, सरोज आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ साथ हमें सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाते हुए अपने घर के आसपास की महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। - स्वाति
बाल विवाह को रोकने के लिए समाज में सभी को जागरूक होना होगा, तभी बदलाव आएगा। - पूजा
लड़कियों की शिक्षा के लिए अपने घर के आसपास के लोगों को हम जागरूक कर रहे हैं। जिससे वह अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाएं। - सेजल
शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक होना होगा, तभी हम एक अच्छा वातावरण बना सकेंगे। - शिवानी
लड़कियों को आत्म सुरक्षा के लिए जूडो कराटे आदि सीखने के साथ ही महिला सुरक्षा कानून की जानकारी भी होनी चाहिए। - अर्चना
बेटियों को बेहतर शिक्षा जरूर दिलवाना चाहिए, तभी वह पढ़ लिखकर समाज को नई दिशा दे सकेंगी औ्र खुद भी आत्मनिर्भर होंगी।-प्रियंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें