ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रघुनाथपुरा निवासी पालटूराम कुशवाहा का बेटा दीपक (28) ने मंगलवार को घर के निकट स्थित शिवमन्दिर में पूजन के दौरान कटर मशीन से गर्दन को काटने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर झांसी के लिए रेफर कर दिया। भाई देशराज ने बताया की वह भगवान शिव का भक्त है उसने अपना शीश शिव जी को अर्पित करना चाहता था लेकिन मंदिर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। युवक ने कॉपी में पत्र लिखकर रखा जिसमें बताया कि वह माता पिता और परिवार की सुख संपत्ति की खातिर अपना शीश शिव जी के चरणों में चढ़ा रहा है। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी हो गई है परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।