ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सहकारिता विभाग को जानकारी दिए बिना गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। एजेंसी ने सहकारिता विभाग को अभिलेख भी उपलब्ध नहीं कराए और गेहूं की खरीद शुरू कर दी। इससे स्पष्ट है कि संबंधित एजेंसी पहले से ही गेहूं में खेल करने का मन बनाए हुए थी। गेहूं में बालू मिलाने का मामला उसी से जुड़ा हुआ है। जिन पीसीएफ कर्मियों की मिलीभगत से गेहूं की खरीद की गई है। इसकी जांच कराई जाना चाहिए, लेकिन जिला प्रशासन इस पूरे मामले से अनभिज्ञ बना हुआ है। जब तक इसकी जांच नहीं हो जाती है, तब तक उस एजेंसी के माल को स्वीकार नहीं किया जाए।