फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मौसम ने ली करवट, सुबह छाए घने कोहरे के साथ बढ़ी सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज से सर्दी बढ़ गई। सुबह से घना कोहरा छा गया और लोगों को अधिक सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर साढ़े बारह बजे धूप निकलने पर राहत मिली।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह से तेज धूप निकलने से सर्दी कम हो गई थी। दिन में लोग बिना गर्म कपड़ों के नजर आने लगे थे। लेकिन, शुक्रवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह से ही घने कोहरे की चादर तन गई। लोग गर्म कपड़ों में ही दुबके रहे। जो बिना गर्म कपड़ों के ही निकले, वे सर्दी से कांपते रहे। कृषि वैज्ञानिक दिनेश तिवारी ने बताया कि फसलों को दिन में धूप व रात्रि में सर्दी की आवश्यकता है। मौसम फसलों के अनुकूल है। इससे गेहूं की फसल को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें