अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को श्री दिगंबर जैन अभिनंदनोदय तीर्थक्षेत्र क्षेत्रपाल मंदिर परिसर में जैन शिक्षक सामाजिक समूह के सदस्यों को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई गई।
समूह के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलाई और संकल्प लिया कि यहां 20 मई को होने वाले मतदान में परिवार के सभी सदस्यों को बूथ पर भेजेंगे। अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो। शीलचंद्र शास्त्री ने कहा कि दो चरण के हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा जो कि चिंता का विषय है, इसलिए हम सभी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अभी से मतदाताओं को प्रेरित करना होगा।
डॉ. सुनील संचय ने कहा, मतदान प्रतिशत में जनपद सदैव आगे रहा है, लेकिन अब प्रदेश में पहले स्थान पर रहे, इसके लिए सभी को शतप्रतिशत मतदान करना होगा। इस दौरान जितेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन, प्रवक्ता राहुल जैन, अमित जैन, अंतिम जैन, दीपक जैन, संजीव जैन खजुरिया, दीपक सिंघई, नितिन जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।