फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर हुआ जलभराव, सता रहा डेंगू का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए शासन ने नगर पालिका अफसरों को अभियान चलाने के लिए कहा है। जिसमें सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया, लेकिन नगर की तुवन बिहार कॉलोनी में हुआ जलभराव अफसरों की लापरवाही को बयां कर रहा है। यह आलम तब है जब जिले की एक बालिका की डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के आजादपुरा स्थित तुवन विहार कॉलोनी में सड़क नहीं बनने से जलभराव रहता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि करीब पांच साल पहले कॉलोनी बनी, लेकिन सड़क और पक्की नाली नहीं बनने से गंदा पानी सड़क पर भरा रहता है।
जलभराव रहने से कॉलोनी में मच्छर बढ़ रहे हैं। जिनसे मलेरिया और डेंगू फेलने की आशंका बनी रहती है। कई बार नगर पालिका प्रशासन से सीसी रोड और नाली निर्माण कराने की बात कही गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सड़क पर कीचड़ रहती है। जिससे आने जाने में असुविधा रहती है। साथ ही बदबू से सांस लेना दूभर हो गया है। पालिका प्रशासन को इस पर जल्द ध्यान देना चाहिए। - मुकेश दुबे
विज्ञापन

सड़क पर गंदा पानी भरा रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर तरफ कीचड़ रहने से बच्चे घर के बाहर खेल भी नहीं सकते। - मनोज चतुर्वेदी
जलभराव की निकासी कराकर फागिंग व लार्वीसाइट दवा का छिड़काव कराया जाएगा। - निहाल चंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें