- पाइपलाइन बिछाते समय पुरानी पाइपलाइन हुई क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
अमृत-2 योजना के अंतर्गत ललितपुर आवर्धन एवं सुदृढ़ीकरण पेयजल योजना में पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। उक्त पाइप लाइन को बिछाते समय कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर जल संस्थान द्वारा अनुरक्षित एवं संचालित पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य बुधवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। इसके कारण कसाई मंडी स्थित दोनों जलाशयों से होने वाली पेयजल आपूर्ति 25 दिसंबर को मोहल्ला रामनगर, कसाई मंडी, घुसयाना, पिसनारी, हरदीला एवं पठापुरा क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह ने दी है।