कैप्सन - अस्थाई व्यवस्था के लिए चलता काम
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर की पेयजल आपूर्ति के लिए माताटीला बांध से साइफन तक आई लाइन चौक हो जाने से बुधवार को नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहीं। समाचार लिखे जाने तक जल संस्थान इसके लिए अस्थाई व्यवस्था करने में जुटा था, परंतु विद्युत संयोजन न जुड़े जाने के कारण बृहस्पतिवार को पानी मिलना मुश्किल नजर आ रहा हैं। नगर और क्षेत्र की जनता को बिजली और पानी के संकट से निजात नहीं मिल पा रही हैं। कभी बिजली आपूर्ति ठप होने, कभी पाइप लाइन फटने, कभी मोटर जलने और कभी लाइन चौक होने आदि बातें कह कर जल संस्थान नगर की जनता को पानी के लिए परेशान करता आ रहा हैं। मंगलवार को माताटीला बांध से पंप हाउस तक पानी की आपूर्ति कराने के लिए लाइन लगी हैं। इस लाइन के साइफन तक की लाइन चौक हो गई, जिससे तालबेहट नगर की सप्लाई बुधवार को पूरी तरह से बाधित रही। बुधवार को पानी न मिलने से जनता परेशान हो गई। लोगों को मजबूरी में अपनी हैंड पंप के पानी से अपना काम चलाना पड़ा। वही समाचार लिखे जाने तक जल संस्थान अस्थाई व्यवस्था बनाने में जुटा था, परंतु विद्युत विभाग द्वारा संयोजन करने में दिलचस्पी न दिखाने के कारण बृहस्पतिवार को भी पानी मिलता नजर नहीं आ रहा हैं। नगर की जनता का आरोप है कि जल संस्थान कोरोना संक्रमण के समय जनता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए पानी की आपूर्ति करने में आए दिन काफी परेशानियां पैदा कर रहा हैं।