water proof ravan in first time in city
ललितपुर। श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति की बैठक समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें बताया गया कि इस वर्ष बरसात के मौसम को देखते हुए समिति द्वारा वाटरप्रूफ रावण का पुतला बनवाया जा रहा है। इस मौके पर रमेश कुमार रावत, श्यामा कांत चौबे, राजेश दुबे, अमित तिवारी, रत्नेश तिवारी, जगदीश पाठक, हरविंदर सलूजा, चंद्रशेखर राठौर आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. प्रबल सक्सेना ने किया।