फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या का समाधान कराने की मांग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अधिकारी को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर पेयजल की गंभीर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नगर के सभी वार्डों में अधिकतर हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इस कारण ऐसे हैंडपंपों ने पानी देना कम कर दिया है। इसके बाद भी जल संस्थान द्वारा जलापूर्ति को सुचारु नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितिक शुक्ला मोंटी, संजय जाटव, अंकित यादव, रोहित कुशवाहा के हस्ताक्षर बने हैं। उधर, पूर्व पार्षद मो. इदरीस राईन ने डीएम को ज्ञापन देकर आजादपुरा में टौरिया क्षेत्र में पीने के पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने की मांग की है। इसमें कहा गया कि आजादपुरा प्रथम के टौरिया क्षेत्र में गुलाब राजा के मकान से महेंद्र सिंह परौंदा वालों के मकान तक एवं देहरे मंदिर टौरिया से रामभरत कुशवाहा के मकान तक तीन- चार गलियों में निवास करने वालों को गर्मियों को पीने के पानी की परेशानी हो रही है। कई हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। मोहल्ले में कई सालों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन पर शिवचरन, अनवरी, परशुराम, दीक्षा, कैलाश नारायण, संगीता, घनश्यामदास, तुलसीराम, अजय सैनी, गनेशी, यशोदा, जुनैद खान के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें