फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मतदान केंद्रों पर रखे जाएंगे पानी के मटके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे और डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मतदान बूथों व पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल अमरपुर गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। प्रत्येक बूथ पर छाया व पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश जारी किए।
दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन कंपोजिट, नगर संसाधन केंद्र, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल बैरवारा एवं पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल अमरपुर मंडी को देखा। कमिश्नर ने केंद्रों का अवलोकन कर मूलभूत चीजों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए मतदान के दिन 20 मई को बूथों पर पानी के मटके, छायादार स्थान, महिलाओं के बैठने का स्थान, किचन, शौचालय एवं कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, रैंप आदि के साथ वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड मतदान हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जाएं, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम, रैलियां, नुक्कड़ नाटक आदि कराएं। ग्रामों में बुलउवा टोलियों के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद किया जाए। उन्होंने केन्द्रीय पुलिस बल के जवानों के ठहरने हेतु रॉयल अकेडमी एवं पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय को भी देखा। विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों को दुरुस्त कराने, फोर्स के ठहरने के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अराजक तत्वों पर बारीक नजर रखें, कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एसपी मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी चन्द्रभूषण प्रताप, उप जिलाधिकारी श्रीराम यादव, क्षेत्राधिकारी सदर अभयनारायण राय, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

बैरिकेडिंग कराने के निर्देशमंडलायुक्त ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल अमरपुर मंडी का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि मतगणना के दिन यहां पानी के पर्याप्त टैंकर एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बैरिकेडिंग की जाए। पार्टी रवानगी हेतु वाहन पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें