तालबेहट नगर अंतर्गत तीन इंच की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन से बहता पानी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान द्वारा जलापूर्ति को सुदृढ़ बनाने के मकसद से पाइप लाइनों के लीकेज सुधारे जा रहे हैं। गत दिवस तालबेहट अंतर्गत तीन इंच की पाइप लाइन में लीकेज हो गया था, इससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। जिस पर विभागीय कर्मियों ने इसकी मरम्मत की। बृहस्पतिवार को गांधीनगर, नईबस्ती स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत की। दोनों ही जगह पाइप लाइन में लीकेज होने से कीमती पानी बर्बाद हो रहा था। इस वजह से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा था। अब इन लीकेजों के सुधरने से आपूर्ति में सुधार आने की उम्मीद है।
गांधीनगर में सरस्वती शिशु मंदिर के पास पाइप लाइन लीकेज सही कराते सहायक अभियंता जल संस्थान- फोटो : LALITPUR
पाइप लाइन की मरम्मत करते जल संस्थान कर्मी- फोटो : LALITPUR