फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से टैंकरों से करनी पड़ी पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। पेयजल आपूर्ति में व्यवधान डाल रहे अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने प्रभारी निरीक्षक को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने अवगत कराया कि जल संस्थान एवं नगर पंचायत द्वारा एक्सिस बैंक के पीछे वार्ड तीन, खांदी किला दरवाजा के पास, तहसील परिसर में कॉलोनी के पास एवं पंजाब नेशनल बैंक के पास वार्ड आठ आदि स्थानों पर स्थापित नलकूपों के जरिये जनता को पेयजल आपूर्ति कराई जाती है। वर्तमान में गर्मी अधिक पड़ने के कारण जनता को ज्यादा पानी की आवश्यकता है। 30 अप्रैल को कुछ स्थानों पर स्थापित नलकूपों से अज्ञात व्यक्तियों ने विद्युत संयोजन में लगे कट आउट निकाल लिए। इससे विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने के कारण जन आक्रोश है, जिसके चलते बुधवार को नगर पंचायत को पांच टैंकरों से पानी की आपूर्ति करानी पड़ी। उन्होंने अराजक तत्वों का पता लगा कर उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें