फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाली में एक घंटे की बारिश से घरों में घुसा पानी, लाेग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। नगर पंचायत पाली में बुधवार की शाम करीब पांच बजे हुई हल्की बारिश के बाद ही नगर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। प्रमुख सड़कों, चौराहों और बाजारों में पानी भर गया। कई दुकानों में भी पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। बारिश के बाद मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर पानी जमा हो गया। लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण के समय जल निकासी को लेकर कोई योजना नहीं बनाई गई। इसके साथ ही अभी तक कई नालियों की सफाई भी नहीं कराई गई है। नालियों में कचरा भरा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। लाेगों ने बताया कि हर बार थोड़ी-सी बारिश में ही नगर में जलभराव हो जाता है। इससे आवागमन बाधित होता है और दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ता है। नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालियों की तत्काल सफाई और जल निकासी के इंतजाम कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें