ललितपुर (ब्यूरो)। विकासखंड बार अंतर्गत ग्राम देवरान के ग्रामीणों ने विवाह घर की चहारदीवारी की मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की है।
उन्होंने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 30 जुलाई से छह सितंबर तक कुल 38 दिन चहारदीवारी के निर्माण में काम किया। लेकिन, उसकी मजदूरी नहीं मिल सकी है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मजदूरी दिलाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर भाकियू के नेता कीरथ बाबा, रघुवा, लखन लाल, हन्नू, काशीराम, सुखनंदन, बाबू, खुुशीलाल, प्रभान, अशोक, खेमचंद, जगत, जवार, सूरज, जुझार, उद्देत, कल्यान, सुज्जा, रामलाल, खुमान, वीरन, जयराम, दमरू, विंद्रावन, महेश, रामलाल, राज, लखन, बालकिशन, कोमल के हस्ताक्षर बने हैं।