फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने आग लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम चौकी में एक विवाहिता की घर में ही आग से जलकर मौत हो गई। ग्राम चौकी निवासी रामेश्वर की शादी छह माह पूर्व उड़ीसा प्रांत की निवासी कल्पना उर्फ आरती (23) के साथ हुई थी। बुधवार को दोपहर में कल्पना घर में अकेली थी, जबकि परिजन खेत पर गए थे। इसी दौरान उसने बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे उसने घर में रखा मिट्टी का तेल उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटें देख पड़ोसियों ने महरौनी पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अलमा अहिरवार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें