फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विष्णु तिवारी के घर जाएंगे एमएलसी

विज्ञापन
advocate1.jpg - फोटो : advocate1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मणोत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद उमेश द्विवेदी ग्राम सिलावन में विष्णु तिवारी के घर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। 26 मार्च को उमेश द्विवेदी लखनऊ से प्रात: 7:00 बजे प्रस्थान करेंगे, जो दोपहर 2 बजे ललितपुर के ग्राम सिलावन थाना महरौनी पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय ब्राह्मणोत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सीएल वाजपेयी एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी भी साथ रहेंगे। यह जानकारी अनिरुद्ध पांडेय प्रतिनिधि सदस्य विधान परिषद ने दी है। बता दें कि 20 साल जेल में बंद रहने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें रिहा किया गया है। उनके बेकसूर होने के बाद जेल में रहने से लोगों में उनके प्रति गहरी संवेदना है। तमाम लोग उनकी मदद के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें