फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जैनाचार्य विरागसागर महाराज को विनयांजलि समर्पित

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उप​स्थित जैन समाज के लोग।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। तालबेहट स्थित वासूपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को गणाचार्य विरागसागर महाराज को विनयांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्तामर पाठ के साथ 48 दीपक प्रज्वलित कर विनयांजलि समर्पित की। मंगलाचरण सौम्या जैन ने किया।
विज्ञापन

अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन ने कहा कि यह केवल जैन समाज नहीं, अपितु विश्व जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। 18 फरवरी को आचार्य विद्यासागर महाराज के देवलोक गमन की घटना से अभी समाज उबरा भी न था कि आज सुबह जो हुआ उसने पुनः समाज के मन में एक गहरा घाव कर दिया है। पुष्पेंद्र जैन ने कहा कि गणाचार्य विराग सागर महाराज ने 350 से अधिक मुनि, आर्यिका, ऐलक, क्षुल्लक एवं क्षुल्लिका को दीक्षा प्रदान की। वहीं, शुक्रवार को पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में समाज के सभी गुरुभक्तों ने आचार्य श्री सानिध्य के संस्मरण सुनाए। इस दौरान सकल दिगंबर जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें