बानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त होने का भले ही दावा किया जा रहा हो लेकिन हकीकत यह है कि जानकारी के अभाव में ग्रामीणों को आज भी मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को कस्बा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर ग्राम टपरन निवासी लछू अपनी वृद्ध मां का इलाज कराने बैलगाड़ी से पहुंचा। पूछने पर उसने बताया कि एंबुलेंस कहां से मिलेगी इसकी उसे जानकारी नहीं है। मां की तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह बैलगाड़ी से लेकर अस्पताल आ गया। संवाद