फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रिश्तेदारी में गए ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रिश्तेदारी में गए ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम पठा विजयपुरा निवासी पंचम परिहार (50) 24 अगस्त को ग्राम रखवारा रिश्तेदारी में गया था। 25 अगस्त को वह यहां से घर वापस जाने की बात कहकर निकला था। रखवारा गांव से कुछ दूर पर नहर किनारे गांव के लोगों को पंचम अचेतावस्था में पड़ा मिला। उसे मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र सोनू ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। मृतक दो भाई-दो बहन में छोटा था। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक स्वास्तिक द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें