संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-बांसी। पुत्र के साथ बाइक से जा रहे ग्रामीण की बाइक को बांसी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पिपरा निवासी जालम (65) रविवार दोपहर को अपने पुत्र सोबरन के साथ बाइक द्वारा बांसी से ललितपुर की ओर आ रहा था। वह बांसी में हाईवे पर पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जालम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि पुत्र सोबरन गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी बांसी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।