फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमड़ार बांध में उतराता मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। घर से खेत पर गए ग्रामीण का शव जमड़ार बांध में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हैडी निवासी गंगाराम (55) पुत्र हल्कू अहिरवार का शव शनिवार की सुबह जमड़ार बांध में उतराता मिला। घटना के बारे में मृतक के भतीजे धनीराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम पांच बजे गंगाराम खेत पर गये थे। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह पुन: खोजबीन शुरू की गई। जिसमें जमड़ार बांध के पास गंगाराम के जूते रखे मिले। इस पर बांध के भराव क्षेत्र में देखा तो गंगाराम का शव पानी में उतराया मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे ने आशंका जताते हुए कहा कि फसल खराब होने के सदमें में होने से बांध में कूदकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक गंगाराम के तीन पुत्र व एक पुत्री है और वह तीन भाई-एक बहन में सबसे बड़े थे। वह तीन एकड़ जमीन पर खेती किसानी करते थे। वहीं गंगाराम के दो बेटे क्रमश : अहमदाबाद व इंदौर में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें